पत्नी ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसे पति से किए बेवफाई की इतनी भारी कीमत चुकानी होगी। बेवफाई से तंग युवक ने उसे तालिबानी सजा देते हुए ईंटों से कुचलकर उसे मार डाला। वारदात पंजाब के जालंधर में घटी।
यहां के स्थानीय डिवीजन नंबर एक के इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर छह दिन पहले किसी अन्य युवक से शादी रचा ली थी और उसके साथ अलग मकान में रहने लगी थी।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की यह तीसरी शादी और हत्या करने का आरोपी दूसरा पति था।