फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में मामूली सी बात पर पिता को मार डाला

Fri, 30 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चाबी न देने पर गुस्साए बेटे ने रॉड से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के वक्त घर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। लेकिन बेटे के कातिलाना हमले से पिता को नहीं बचा सके।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ चंडी मंदिर थाने में हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

बुधवार को रात करीब 8.15 बजे गांव बिल्ला निवासी पवन कुमार का 23 वर्षीय बेटा अंकुश अपने पिता से बाइक की चाबी मांगने लगा। उस वक्त नशे में होने की वजह से पिता ने बेटे को चाबी देने से मना करते हुए बाहर जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


बेटे को यह बात हजम नहीं हुई और उसने तुरंत रॉड लेकर बाइक पर वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर भी बेटे का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसे रोकने के लिए पहुंचे पिता पर भी बेटे ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बेटे को दबोच लिया

इस घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद परिजन और पड़ोसियों ने गंभीर हालत में 46 वर्षीय पवन कुमार को सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

रामगढ़ चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन में यह बात सामने आई कि बेटे अंकुश ने अपने पिता पवन पर हमला कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन कर आरोपी बेटे को दबोच लिया जब वह फरार होने की फिराक में था।

एसएचओ चंडी मंदिर अरविंद कुमार ने बताया कि अंकुश के खिलाफ आईपीसी की धारा—302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसे शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सूत्रों अनुसार परिजन हत्या के आरोपी को बचाने के लिए अलग-अलग बातें बना रहे थे। बताया जाता है कि परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि पवन चारपाई से गिरकर घायल हुए थे। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो सारी पोल खुल गई। अब पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें