पंजाब के पठानकोट में बुजुर्ग महिला मोहन देयी (85) की हत्या जिन गहनों के लिए की गई वह नकली निकले। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उनमें से एक बुजुर्ग महिला के घर पर प्लंबर का काम कर चुका है।
दोनों आरोपी जुआ खेलने के आदी हैं और जुए के पैसे जुटाने के लिए उन्होंने महिला की हत्या कर लूट की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का दावा है कि उनमें से एक बुजुर्ग महिला के घर पर प्लंबर का काम कर चुका है। जुआ खेलने को पैसे जुटाने के लिए उसने लूट की नीयत से साथी के साथ मिलकर वृद्धा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनसे लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।
एसएसपी राकेश कौशल ने पत्रकारवार्ता में बताया कि कबीर नगर खानपुर निवासी दिनेश कुमार और आनंदपुर मोहल्ला के मानव महाजन ने मिलकर बुजुर्ग महिला मोहन देयी की हत्या की थी। दोनों जुआ खेलने के आदी हैं और जुए में पैसे हारने के बाद दोनों ने लूट की योजना बनाई थी।