फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या कर कार में जला दिया शव!

Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्डवेयर व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर शव को कार की पिछली सीट पर डालकर जला दिया गया। घटना यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर की है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि कार अंबाला के हार्डवेयर व्यापारी की है। शव बुरी तरह जला हुआ था। शव हार्डवेयर व्यापारी का है या किसी और का, इसका पता डीएनए टेस्ट से ही चल पाएगा।
 
मुस्तफाबाद के गांव दौलतपुर व ऊंचा चंदना की सीमा पर स्थित दादूपुर नलवी नहर की पटरी के किनारे सुनसान जगह पर रविवार सुबह एक जली हुई कार मिली। कार की पिछली सीट एक युवक का शव भी बुरी तरह जला हुआ था। गांव दौलतपुर के ग्रामीणों ने यह देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सथाना छप्पर एसएचओ राजेंद्र कुमार, डीएसपी राजेश कुमार, फोरेंसिक टीम और अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जांच के दौरान पिछली सीट पर एक युवक का शव बुरी तरह जला हुआ पड़ा। युवक के ऊपर पराली (धान का अवशेष) जले हुए पड़े थे जिससे अंदाजा लगाया गया कि युवक की हत्या कर उसे कार की पिछली सीट पर डालकर पराली के साथ जलाया गया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भिजवा दिया है।

पेमेंट लेने के लिए गया आया था छप्पर

अंबाला के मोतीनगर निवासी सतीश अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे अंकुर अग्रवाल की अंबाला मानव चौक पर अग्रवाल बिल्डिंग मैटीरियल के नाम से दुकान है और अंकुर थाना छप्पर एरिया में पेंट की सप्लाई करता था, शुक्रवार शाम को वह अपनी कार में इस एरिया में पेंट की पेमेंट लेने के लिए आया हुआ था।

उनकी अंकुर के साथ करीब सात बजे फोन पर अंतिम बात हुई थी उसके बाद उन्होंने उसे दोबारा बात करने के लिए फोन किया, परंतु उसका फोन नहीं मिला। सुबह उन्हें घटना की सूचना मिली।

शव का केवल कंकाल ही रह गया
जलने से शव का केवल कंकाल ही रह गया है। पुलिस के अनुसार यह बताना मुश्किल है कि शव अंकुर का ही है या किसी और का। पुलिस के आला अधिकारी तफ्तीश में जुटे हैं, वहीं जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम की भी मदद ली है।

सड़क पर मिले खून के निशान
जली हुई कार की दूसरी तरफ सड़क पर खून के निशान और गाड़ी नहर के किनारे तक ले जाने के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में आग लगाने के बाद उसे चलाकर यहां तक छोड़ा गया, क्योंकि जली हुई गाड़ी के चलते हुए के निशान नहर की पटरी पर साफ देखे जा रहे हैं। हालांकि सड़क पर खून के निशान और नहर की पटरी पर लाश के बीच दो सौ मीटर तक का फासला है।
विज्ञापन

कार नंबर के आधार पर परिवार को सूचना

पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर जांच की तो पता चला कि कार अंबाला के मोती नगर अंकुश अग्रवाल की है। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद अंकुश के परिवार से उसके पिता सतीश अग्रवाल, भाई मधुर अग्रवाल और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कार को पहचान लिया लेकिन शव के बुरी तरह जलकर कंकाल रह जाने से शिनाख्त कर पाना मुश्किल था। हालांकि उन्हें आशंका है कि यह अंकुश का ही कंकाल है लेकिन वे इस गांव तक कैसे पहुंच गया इसके बारे में परिवार के लोग भी हैरान हैं।

लेनदेन को लेकर की गई होगी हत्या
अंकुर के पिता सतीश अग्रवाल व भाई मधुर अग्रवाल का कहना है कि उनके बेटे अंकुर का किसी से लेनदेन भी था। इसकी को लेकर वह टेंशन में रहता था। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि इसी रंजिश के चलते ही उनके बेटे की हत्या की गई है।

वारदात को लेकर क्षेत्र के गांव ऊंचा चांदना और दौलतपुर गांव सहित क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस एरिया में इस प्रकार की यह पहली घटना हुई है।  

राजेश कुमार, डीएसपी जगाधरी ने बताया कि हत्या कर व्यक्ति को कार की पिछली सीट पर डालकर जलाया गया है। अभी यह तय नहीं हुआ कि शव अंबाला के व्यापारी का है या किसी और का। इसके लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। टेस्ट के बाद पता चलेगा कि शव किसका है।

वहीं राजेंद्र कुमार, एसएचओ, थाना छप्पर ने बताया कि फिलहाल अंकुश के भाई मधुर अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करने, शव को खुर्द बुर्द करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें