फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में हादसा, एक ही परिवार के 4 की मौत

Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कोहरे की वजह से भीषण हादसा हो गया। काफी दिनों बाद पड़ा घना कोहरा रविवार सुबह दूल्हे समेत पांच लोगों की जिंदगी निगल गया। मरने वालों में दूल्हा समेत 4 एक ही परिवार के और 1 पड़ोसी भी शामिल है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर गांव लोहारमाजरा के निकट हरियाणा राज्य परिवहन की बस और डोली वाली कार की आमने-सामने से भिडंत हो गई। हादसे में दूल्हा, उसकी बहन, भांजी, मामा और पड़ोसी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो किशोरियां चंडीगढ़ की पीजीआई में मौत से जूझ रही हैं।

कुरुक्षेत्र के आकाश नगर निवासी देवेंद्र ने बताया कि रविवार को उसके भाई राजेंद्र कुमार (20) की शादी थी। वे लोग बारात लेकर सुबह घर से मानसा मंडी जा रहे थे। मगर गांव लोहारमाजरा के निकट धुंध ने उनकी खुशियां मातम में बदल दी। डोली वाली डिजायर कार पटियाला से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में उसका भाई राजेंद्र कुमार, गांव अरुणाये निवासी बहन पुष्पा (40), भांजी काजल (6), गाड़ी चालक उनका पड़ोसी रणजीत सिंह, मानसा मंडी, पंजाब निवासी मामा रामलेते की मौत हो गई।

इसके अलावा दूल्हे के मामा रामलेते की 14 वर्षीय पुत्र पूजा और दूल्हे की भांजी गांव अरुणाये निवासी 16 वर्षीय रचना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।  दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम

गाड़ी चला रहे रणजीत सिंह और रामलेते के शव खिड़की काटकर निकाले गए। बताया गया है कि राजेंद्र और उसका मामा रामलेते मजूदरी करते थे, जबकि कार चालक रणजीत की करियाना दुकान है और उसकी पत्नी बीआर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक काम कर रही हैं।   

यहां आयोजित दो कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए स्वर्गाश्रम में पहुंचे। उनके साथ विधायक सुभाष सुधा व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

पीड़ित परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये की घोषणा
गुरुकुल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर को जब दर्दनाक हादसे की सूचना दी गई, तो उन्होंने इस पर दुख प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान ने सीएम खट्टर ने पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि घना कोहरा हादसे का कारण बना है। रविवार सुबह काफी अधिक धुंध थी। फिलहाल फरार बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं और मामले की छानबीन जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें