फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम का खौफनाक अंजाम, युवती ने प्रेमी संग किया कांड

Fri, 03 Jul 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम का ऐसा खौफनाक अंजाम होगा युवक ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। जब युवती ने किया कांड। दरअसल युवती ने अपने प्रेमी युवक को सुनसान जगह पर बुलाया और अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


युवती के युवक के साथ अवैध संबंध थे।  मृतक के भाई के बयान पर थाना लक्खो के बहराम पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि पुलिस ने महिला समेत तीन को काबू कर लिया है। यह घटना पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट के गांव महिमा में घटी।

गुरनाम सिंह पुत्र रेशम सिंह वासी गांव महिमा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुलवंत कौर ने उसके भाई स्वरूप सिंह पुत्र रेशम सिंह को मोबाइल फोन करके गांव के सेमनाले पर बुलाया था। वहां पर पहले से ही स्वरूप सिंह पुत्र किक्कर सिंह, यादविंदर सिंह व प्रगट सिंह वासी जिला मुक्तसर मौजूद थे।
विज्ञापन


उसका भाई सेमनाले पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर कृपाण से हमला बोल दिया, जिस कारण वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में जब स्वरूप सिंह को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

गुरनाम ने पुलिस को बताया कि कुलवंत कौर के उसके भाई स्वरूप सिंह के नाजायज संबंध थे। पुलिस ने स्वरूप सिंह पुत्र किक्कर सिंह, यादविंदर सिंह, कुलवंत कौर व प्रगट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि प्रगट सिंह फरार है और बाकी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें