फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधार विमान अपहरण: दोषी की पैरोल की मांग खारिज

Fri, 03 Jul 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधार विमान अपहरण केस में सजायाफ्ता अब्दुल लतीफ मोमिन की पैरोल की अर्जी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को खारिज कर दी।
विज्ञापन


उसने अर्जी में कहा था कि वह पिछले लंबे समय से जेेल में बंद है और अपनी मां से भी नहीं मिल पाया है। लिहाजा, उसे घर जाने के लिए पैरोल दी जाए।

इस अर्जी पर सीबीआई ने पार्टी बनने का आग्रह किया था। सीबीआई की ओर से पेश एडवोकेट सुखदीप सिंह संधू ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि मोमिन यदि जेल से बाहर गया तो फिर उसे ढूंढ पाना असंभव होगा।
विज्ञापन


यदि हाईकोर्ट से पैरोल देने पर विचार किया जाता है तो इससे पहले सीबीआई को नोटिस दिया जाए। सीबीआई की दलील के बाद हाईकोर्ट ने मोमिन की अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें