फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, मां-बेटी की टांगें टूटी

Wed, 27 Apr 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में क्वार्क सिटी के पास एक तेज रफ्तार अमृतसर नंबर की आई-20 कार ने फाजिल्का नंबर की बैगनार कार में टक्कर मार दी। हादसे में वैगनार सवार बलजीत कौर (57) की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बलजिंदर कौर और उसकी बेटी अमनप्रीत कौर की टांगें टूट गईं। जबकि अन्य को मामूली चोर्टें आइं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 चौकी इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि पुलिस ने आई-20 कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार रात करीब एक बजे हुआ। आई-20 कार पुराने अमरटैक्स चौराहे से क्वार्क सिटी की तरफ जा रही थी। वहीं, सामने से आ रही वैगनार कार जब क्वार्क सिटी के पास पहुंची तो आई-20 कार के चालक ने बैगनार में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बैगनार में हरिंदरपाल सिंह, उनकी पत्नी बलजिंदर कौर, बेटी अमनप्रीत कौर, रिश्तेदार गुरजीत सिंह व बलजीत कौर सवार थीं। जिसमें बलजीत की मौत हो गई। हादसे के बाद आई-20 कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें