फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने रेप कर बनाया गर्भवती, करवाया गर्भपात, पति बोला, चुप रह

Tue, 24 May 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रोहतक जिले की महिला से जींद में उसकी ससुराल में जेठ ने दुष्कर्म किया। महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने आपबीती पति और अन्य परिजनों को बताई तो उन्होंने भी जेठ का साथ दिया। अब पीड़िता ने सदर थाने में जींद के घिमाना निवासी पति, जेठ सहित ससुराल पक्ष के छह सदस्यों पर दुष्कर्म, साजिश में शामिल होने, गर्भपात, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिले के एक गांव निवासी पीड़िता की शादी करीब पांच साल पहले जींद के  गांव घिमाना निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला से मारपीट की जाने लगी। महिला का आरोप है कि करीब दो महीने पहले जेठ ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उससे दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर पिटाई भी की। महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी जेठ ने गर्भपात करवा दिया। जब महिला ने पूरे मामले की जानकारी पति और सास-ससुर को दी उन्होंने उल्टा महिला को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मामले में जांच अधिकारी देवी रानी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें