मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ और बीच बाजार पुलिस अफसर के बेटे को गोली मार दी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं इस गोलीबारी ने उसके दो दोस्त गंभीर घायल हो गया। घटना पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड की है। मृतक युवक की पहचान लाइकदीप सिंह पुत्र एएसआई जंग बहादुर सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे एसीपी गुरनाम संघ ने लोगों से पूछताछ की और हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश जारी कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने एसीपी को बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ बाजार में घूम रहा था। अचानक कुछ लोगों के साथ उसका झगड़ा हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। देखते ही देखते उनमें हाथापाई हो गई और एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। देखते ही देखते उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली युवक को लग गई और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। कपिल व अभिषेक सहित एक और घायल हो गया। उसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए।