फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन जेठ और ननदोई ने किया दुल्हन से गैंगरेप, चार तांत्रिकों ने भी की हैवानियत

Sat, 29 Sep 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शादी के दिन एक नवविवाहिता के साथ उसके अपनों ने ही खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। हरियाणा के यमुनानगर में ससुराल वालों ने 22 वर्षीय नवविवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर कमरे में बंद कर दिया। रात को उसके साथ जेठ और ननदोई ने गैंगरेप किया। अगले दिन पूजा के बहाने बुलाए गए चार तांत्रिकों ने भी नवविवाहिता से गैंगरेप किया। आरोपियों ने तीन दिन तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर पति, जेठ, ननदोई और सास-ससुर को नामजद करते हुए अन्य पर नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप करने और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Gangrape - फोटो : फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी है कि वह अपनी बेटी (22) की शादी 12 सितंबर को एक गांव के युवक से की थी। आरोप है कि शादी के अगले दिन बेटी के पति, जेठ, ननदोई और सास-ससुर ने नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया। रात को उसके साथ जेठ और ननदोई ने गैंगरेप किया। 

साजिश में बेटी के पति, ससुर, सास व ननद ने सहयोग दिया। आरोपियों ने 14 सितंबर को साजिश के तहत घर में पूजा कराने के बहाने चार तांत्रिकों को बुलाया। आरोप है कि तांत्रिकों ने भी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता पीड़िता को घर लेकर आ गए हैं। इसके बाद युवती ने मायके वालों को आपबीती बताई। पिता ने 26 सितंबर को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके संबंधित थाने को रेफर कर दिया। 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने इस मामले में 26 सितंबर को जीरो एफआईआर दर्ज की। शिकायत में 13 और 14 सितंबर को रेप होने की बात कही गई है। पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है। जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं। - इंस्पेक्टर शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें