फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में 12वीं के छात्र की साइकिल ट्यूब से गला कस कर हत्या, दो दिन पहले मिली थी धमकी

Sat, 29 Sep 2018 12:30 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत सीरगोवर्धनपुर में इंटरमीडिएट के छात्र अमित यादव (18) का गला साइकिल की ट्यूब से कस कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने बीएचयू चौकी के समीप एक निर्माणाधीन मकान में अमित का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। वारदात का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अमित को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश सहित अन्य कारणों को भी ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर वारदात की तह तक पहुंचने में जुटी है।

पिता की तहरीर पर छोटू यादव और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने डाफी-छित्तूपुर मार्ग एक घंटा जाम रखा। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मृतक और हत्यारों के बीच हुआ जमकर संघर्ष

मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
बीएचयू में संविदा पर काम करने वाले सीरगोवर्धनपुर निवासी लालबहादुर यादव के दो बेटों में छोटा अमित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में पढ़ता था। अमित शुक्रवार की सुबह घर नहीं दिखा तो परिजनों ने सोचा कि वह टहलने गया होगा। इसके थोड़ी ही देर बाद ग्रामीणों से पता चला कि अमित का शव बीएचयू पुलिस चौकी के पीछे गुलाब यादव के निर्माणाधीन मकान में पड़ा है।

अमित के गले में साइकल की ट्यूब लपेटी हुई थी और गहरा निशान बना हुआ था। घटनास्थल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अमित और हत्यारों के बीच जम कर संघर्ष हुआ। अमित की हत्या दो या तीन बदमाश शामिल होने की आशंका है। उधर, लालबहादुर और उसके दादा रामादीन ने बताया कि अमित चार बजे के लगभग घर से निकला था।

संभवत: उसे किसी ने फोन करके बुलाया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि चांदपुर के रहने वाले संदीप यादव उर्फ  छोटू यादव ने दो दिन पूर्व फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके आधार पर लंका पुलिस वारदात के संबंध में जांच कर रही है।

सूचना पाकर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ लंका पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शाम को चार बजे डाफी छित्तूपुर मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए लोगों को दिखाने व कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। 

सीएम के दौरे के चंद घंटों बाद हुई वारदात 


दो दिन पहले अमित को दी गई धमकी के आधार पर लंका पुलिस वारदात के संबंध में सीरगोवर्धनपुर निवासी एक युवक और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
सूचना पाकर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ लंका पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना की। अमित की हत्या की जानकारी पाकर उसके कई दोस्त भी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही पुलिस का मानना है कि आईपीएल में सट्टेबाजी भी विवाद का कारण हो सकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शहर आये थे तो कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के पेंच कसे थे। मुख्यमंत्री के लखनऊ रवाना होने के चंद घंटे बाद ही हुई छात्र की हत्या से शुक्रवार की सुबह पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

मामला इंटरमीडिएट के छात्र की हत्या से जुड़ा होने के कारण इस संबंध में लखनऊ से भी जवाब तलब किया गया है। साथ ही, वारदात की तह तक जाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

तीन घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंचे छोटे कप्तान


बीएचयू पुलिस चौकी से चंद कदम दूर इंटरमीडिएट छात्र की हुई नृशंस हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या की जानकारी कंट्रोल रूम को दिए जाने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या जैसे जघन्य अपराध पर पुलिस की संजीदगी का आलम यह था कि एसपी सिटी दिनेश सिंह वारदात के तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। जबकि शहर में अपराध नियंत्रण के लिए वे सीधे तौर पर जवाबदेह हैं।

यह हाल तब है जब बनारस की कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष नजर रहती है और वह अपने काशी आगमन के दौरान कानून व्यवस्था की समीक्षा जरूर करते हैं। बावजूद इसके इतने गंभीर मामले में भी पुलिस ‘गंभीर’ नजर नहीं आई। स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन की उदासीनता को लेकर जबरदस्त चर्चा रही।

इंटरमीडिएट के छात्र अमित की हत्या की सूचना कंट्रोल रूम को लगभग 6:30 बजे दे दी गई। चौकी से चंद कदम दूर घटनास्थल होने के बावजूद आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र का गला साइकिल ट्यूब से कसकर हत्या के मामले की जानकारी कुछ ही देर में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों तक पहुंच गई।

पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इतना कुछ होने के बावजूद छोटे कप्तान ने समय से पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। घटना के तीन घंटे बाद लगभग 9:30 बजे एसपी सिटी घटना स्थल पर पहुंचे। क्षेत्र में घटना को लेकर डर और आक्रोश का माहौल बना रहा। जमकर विरोध भी हुआ पर पुलिस के मनमाने रवैये को लेकर लोग खफा दिखे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें