फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर से हथियारबंद युवकों ने दुल्हन को किया था अगवा, अब वारदात की वजह आई सामने

Fri, 25 Jan 2019 08:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर/ फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

शादी के दिन तैयार होने के लिए पार्लर गई दुल्हन को हथियारबंद युवकों ने अगवा कर लिया था। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने अगवा दुल्हन को फिरोजपुर कैंट से बरामद कर लिया है। वहीं दो युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


इसकी पुष्टि शुक्रवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी मनजीत सिंह ढ़ेसी ने की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पांच टीमें बनाईं। टीमों ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी करते हुए फिरोजपुर कैंट से युवती को बरामद कर लिया है। दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। ये एकतरफा प्यार का मामला है। आरोपी तलविंदर सिंह उर्फ धिंदा युवती से स्कूल टाइम से ही एकतरफा प्यार करता था। 

पुलिस ने इस मामले में तलविंदर व यादविंदर सिंह उर्फ यादू पाका (फाजिल्का) समेत कुल छह पर मामला दर्ज किया है। तफ्तीश में अब सात लोगों के मामले में शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से दो आरोपियों बलजीत सिंह उर्फ बाबू पुत्र दर्शन सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हरमन पुत्र बोहड़ सिंह निवासी कोटकपूरा रोड मुक्तसर को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी समेत अन्य अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। तलविंदर सिंह लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। फिरोजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जानकारों का कहना है कि फिरोजपुर-मुक्तसर राजमार्ग के बीच पड़ते गांव फत्तूवाला व बस्ती चंडीगढ़ (गांव झोक हरिहर के नजदीक) के बीच कार में बैठी पीड़िता शोर मचा रही थी।

 वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर दुल्हन को बरामद कर लिया। फिरोजपुर के एसपी (डी) बलजीत सिंह ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने पर अनभिज्ञता जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें