फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने अमेरिका में नया घर खरीदकर मारपीट करके दूल्हे को बाहर निकाल दिया, धमकी भी दी

Thu, 18 Jun 2020 10:20 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
दुल्हन को घर से बाहर निकाल देने के मामले सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी दूल्हे को मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला देखा या सुना है। पंजाब के फिरोजपुर निवासी युवक के साथ ऐसा हुआ है। अमेरिका में ससुरालियों की धनराशि से नया मकान खरीद कर दुल्हन ने मारपीट कर दूल्हे को घर से बाहर निकाल दिया। लड़की ने दूल्हे के परिवार से 35 लाख रुपये की ठगी मारी है।
विज्ञापन


थाना सदर जीरा पुलिस ने बुधवार को दूल्हे के पिता के बयान पर आरोपी दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बसंत सिंह वासी गांव बोतियां वाला (जीरा) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपियों ने उसके बेटे कुलविंदर सिंह की शादी प्रितपाल कौर पुत्री अजैब सिंह वासी गांव गज्जन सिंह वाला जिला मोगा (मौजूदा समय में अमेरिका) संग करवा दी।

बसंत का आरोप है कि आरोपियों ने अमेरिका में घर लेने के लिए उससे 35 लाख रुपये लिए थे। जब उसका बेटा कुलविंदर सिंह अमेरिका में प्रितपाल कौर के पास गया तो आरोपियों ने  मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।  बकौल बसंत उसने जब आरोपियों से 35 लाख रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दी और धमकी दी कि दोबारा पैसों की मांग कि तो कुलविंदर को अमेरिका से निकलवा देंगे।
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई अवनीत सिंह के मुताबिक बसंत सिंह के बयान पर आरोपी दुल्हन प्रितपाल कौर, हाकम सिंह धालीवाल निवासी सांदे हाशम (मौजूदा अमेरिका), अजैब सिंह व अजैब की पत्नी जसविंदर कौर वासी गांव गज्जन सिंह वाला जिला मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें