फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़े गए दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भेजा जेल

Sat, 14 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
ट्रैफिक चालान न करने के एवज में 300 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस के हत्थे चढ़े दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को विजिलेंस ने दोनों पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह और कांस्टेबल समर सिंह का एक दिन का रिमांड समाप्त होने पर उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


विजिलेंस ने अदालत से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की। इस पर अदालत ने दोनों को 27 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेजने के आदेश दिए। इससे पहले विजिलेंस ने दोनों आरोपियों से 100 रुपये का नोट रिकवर करने के लिए उनका एक दिन का रिमांड लिया था। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्हें दोनों आरोपियों से 100 रुपये का नोट बरामद नहीं हो सका। 

बता दें कि बुधवार को सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट पर सेक्टर-37 निवासी नवदीप सिंह को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह और कांस्टेबल समर सिंह ने रोका था। दोनों ने उनसे बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा था। नवदीप के पास कोई दस्तावेज न होने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें चालान काटने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप था कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने चालान न करने के लिए उनसे तीन सौ रुपये मांगे थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सौ-सौ रुपये के तीन नोट उन्हें दे दिए, लेकिन इससे पहले उसने उन नोटों की फोटो खींच ली। थोड़ी दूर जाकर उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस को दी और साथ ही बतौर सबूत फोटो भी भेज दी।

थोड़ी देर बाद विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पुलिसकर्मियों की तलाशी ली। उनकी सरकारी बाइक की डिग्गी से सौ-सौ के दो नोट बरामद हो गए। इस पर विजिलेंस ने नवदीप की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह और कांस्टेबल समर सिंह को हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें