हेडकांस्टेबल ने ऐसी शर्मनाक करतूत की, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला हरियाणा के कैथल का है। यहां धोखाधड़ी के आरोपी से जज के नाम पर हेडकांस्टेबल ने आरोपी से पैसे मांगे। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी हेडकांस्टेबल पर केस दर्ज किया है।
जिस आरोपी से हेडकांस्टेबल ने पैसे मांगे, उस पर पूंडरी में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। आरोपी ने हेडकांस्टेबल के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर सीडी बनाई और उसे अदालत में पेश किया।
पुलिस को दी शिकायत में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हिमांशू सिंह ने कहा कि पूंडरी थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 107 में धारा 406,420, 506 आईपीसी के आरोपी राजेश कुमार से हेडकांस्टेबल रामनिवास ने रिश्वत की मांग की। आरोपी हेडकांस्टेबल ने उनके नाम पर आरोपी से पैसे मांगे और मामले का फैसला उसके हक में करवाने की बात कही।