7 युवकों ने बीच बाजार एक युवक को तेजधार हथियारों से काट डाला। मर्डर की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 25 का है। तस्वींरों में देखिए पूरी वारदात
2 of 5
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
जानकारी के अनुसार वही पर रहने वाले युवक विकास कुमार (18) को घर से बुलाकर ले गए थे और बाद में घर से कुछ दूर ले जा कर उस पर तलवारों व अन्य तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
3 of 5
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
हमले से विकास वही पर घंभीर घायल अवस्था में गिर गया। जिसके बाद उसके दोस्त विकास को मोटरसाइकिल पर लेकर पीजीआई पहुंचे जहा पर डाक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वारदात के पुलिस को फोन किया लेकिन करीब आधे घंट तक पुलिस मौके पर नही पहुंची। जिस कारण खुद ही उनको पीजीआई ले जाना पड़ा।
4 of 5
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
इस बात को लेकर परिजनों ने काफी देर तक सेक्टर 25 में हंगामा भी किया। विकास के मां सुनीता ने वही के रहने वाले रोहित, आशु, पहलवान, पुलिसिया, अमित, गोलू और गियानी पर हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक उनका पहले से झगड़ा था। लेकिन आपसी सहमति से सुलझ गया था। सेक्टर 11 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी।