फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल की मां के कातिल बेटे ने बताई ऐसी वजह, रो पड़े थानेदार

Sun, 04 Sep 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
आर्थिक तंगी और गरीबी के चलते बेटे ने कत्ल की मां
विज्ञापन
80 साल की बुजुर्ग मां को झील में डुबोकर मार दिया था। थाने में पुलिस ने पूछा तो उसने ऐसी वजह बताई कि थानेदार रो पड़े। मामला पंजाब के बठिंडा का है। तीन साल पहले गांव बंगी के जगदीश कुमान ने अपनी बुजुर्ग मां को झील में फेंक दिया था।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी जगदीश कुमार ने बठिंडा पुलिस के पास अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। अब इस मामले का तीन साल बाद इस मामले का उसने खुद किया है।

हुआ यह कि वह अपने दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था तो नशे में चूर होकर उसने अपनी करतूत का खुलासा उसके सामने कर दिया। दोस्त ने पुलिस को सारी हकीकत बता दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आर्थिक तंगी और गरीबी के चलते उठाया ये कदम

Jail Shimla
थाना थर्मल के एएसआई सुखवीर सिंह ने बताया कि अप्रैल 2013 में आरोपी जगदीश कुमार ने अपनी बुजुर्ग मां विद्या देवी को बठिंडा में लाकर झील में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

पुलिस अधिकारी का कहना है इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बठिंडा के बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों आरोपी के दोस्त जीत सिंह ने बताया कि जगदीश ने आर्थिक तंगी और गरीबी के चलते यह कदम उठाया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एएसआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धंधा डूब गया ​था और खुद भी मरना चाहता था

जेल
पूछताछ में जगदीश ने बताया कि अचानक उसका धंधा डूब गया था और उसकी बीवी उसे छोड़ चली गई। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी थी और वह मां के साथ ही रहता था। आ​र्थिक और मानसिक परेशानी की हालत से वह टूट चुका था।

इसी दौरान उसने बुजर्ग मां से पीछा छुड़ाने की सोची। जगदीश ने पुलिस को बताया कि वह मां को शहर की झील पर घुमाने के बहाने लेकर गया। इसी दौरान उसने उसे झील में धक्का दे दिया।

जब उसे अच्छी तरह तसल्ली हो गई कि उसकी मां मर गई है तो वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और मां के लापता होने की रिपोर्ट थाना थर्मल में दर्ज करवा दी। उसने बताया कि वह खुद भी मरना चाहता था, लेकिन बाद में उसने फैसला बदल लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें