फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः पिस्टल लेकर होटल की जगह घर में घुस गया नौजवान, महिला ने मचाया शोर

Sun, 21 Oct 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हथियार
विज्ञापन
होटल में जाने के बजाय एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर दोस्त के साथ एक घर में घुस गया। महिला ने उसके हाथ में बंदूक देखी, तो उसने शोर मचा दिया। घटना चंडीगढ़ के बुड़ैल की है। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने युवक के पास से 12 कारतूस और एक पिस्टल बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि पिस्टल लाइसेंसी है लेकिन सिर्फ हरियाणा के लिए। चंडीगढ़ में पिस्टल मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में युवक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। हिसार (हरियाणा) के गांव भानी अमीपुर निवासी रविंदर ने बुड़ैल के मिलन होटल में एक कमरा बुक करवाया था।

शुक्रवार रात करीब एक बजे वह अपने दोस्त के साथ होटल में जाने के बजाय हाथ में पिस्टल लेकर पास में बने एक घर में घुस गया। उस घर में मौजूद महिला ने जब उसे पिस्टल समेत देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सेक्टर-34 थाना पुलिस ने रविंदर से पूछताछ की तो सामने आया कि वह गलती से होटल में जाने के बजाय उस महिला के घर में घुस गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि पिस्टल का लाइसेंस चंडीगढ़ में वैध नहीं है। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें