फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ब्लास्ट की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Thu, 20 Aug 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में धमकी भरे पत्र मिलने के बाद यूटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आईजी ने आपात बैठक बुलाई और शहर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की हिदायत दी थी। बैठक में एसएसपी सिक्योरिटी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 18 अगस्त को प्रेस क्लब जालंधर में पंजाबी में लिखा एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में 21 अगस्त 2015 को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कुछ जजों को बम से निशाना बनाने की धमकी है। इसलेटर को गंभीरता से लेते हुए यूटी आईजी आर.पी उपाध्याय ने आपात बैठक बुलाई ली।

एसएसपी सिक्योरिटी मनीष चौधरी के अनुसार शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ हाईकोर्ट की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस, क्यूआरटी, स्पेशल कमांडो, पीसीआर को तैनात कर दिया गया है। इंटेलिजेंस को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा हाईकोर्ट में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। हाईकोर्ट की सुरक्षा में सादी वर्दी में स्पेशल पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। इसके अलावा हाईकोर्ट के बाहर पुलिस दो सुरक्षा घेरा लगाएगी।

किसी भी व्यक्ति को बगैर अनुमति व चेकिंग अंदर जाने की अनुमति नही होगी। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मनीष चौधरी, एसएसपी, सिक्योरिटी ने बताया कि पंजाब में धमकी भरा पत्र को गंभीरता से लेते हुए आईजी आरपी उपाध्याय ने बुधवार की सुबह मीटिंग बुलाई। इसके बाद शहर की विशेष सुरक्षा और सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें