फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट में पेशी के दौरान खूनी भिड़ंत

Tue, 12 Aug 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मोहाली में मंगलवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित एसएसपी आफिस से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एसडीएम दफ्तर के बाहर खूनी भिड़ंत हुई। कुछ हथियारबंद लोग प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पहुंचे।
विज्ञापन


हमलावरों ने विरोधी गुट पर तेजधार वाले हथियारों, बेसवाल के डंडों से हमला कर दिया। हमले के बाद वह गाड़ियों में बैठकर भाग गए। घायलों के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पीसीआर पार्टी पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद दूसरे गुट के लोग भी अस्पताल में भर्ती हो गए।

थाना फेज-1 एसएचओ रविंदर पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद क्रास केस दर्ज किया गया है। साथ ही अस्पताल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। हमलावर एवं दूसरा परिवार गांव कुंभड़ा के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ महीना पहले दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों गुटों में तकरार के बाद हमला

थाना फेज-8 पुलिस ने दोनों परिवारों के खिलाफ क्रास पर्चा दर्ज किया था। दोनों परिवारों की मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में पेशी थी। इसी दौरान एक गुट के सुखविंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, सतिंदर सिंह एवं जगविंदर सिंह एसडीएम कोर्ट में हाजिर थे।

इसी बीच दूसरे गुट के लोग जिनमें तेजी, मनप्रीत, बिल्ला, सुविंदर, गिंदा, गुरजीत एवं पप्पा आदि एसडीएम कोर्ट के बाहर पहुंचे। यह सभी हथियारों से लैस थे। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में तकरार हो गई। इसके बाद तेजी गुट ने सुखविंदर सिंह गुट पर तेजधार वाले हथियारों से हमला कर दिया।

इसमें सुखविंदर सिंह एवं जतिंदर सिंह घायल हो गए। हमलावर भागने में कामयाब रहे। घायलों को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में दोपहर को हमलावर गुट के लोग भी अस्पताल में भर्ती हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल में भी रहा दहशत का माहौल

हमले के बाद अस्पताल में भी पूरे दिन दहशत का माहौल रहा। दोनों गुटों के लोग अस्पताल में थे। ऐसे मे पुलिस को अंदेशा था कि कहीं दोनों गुट न भिड़ जाएं। ऐसे में पुलिस वाले इमरजेंसी की तरफ आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रहे थे। अनजान व्यक्ति को अस्पताल में नहीं रुकने दिया जा रहा था।

प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न सरकारी दफ्तर हैं। जहां लोग रोजाना अपने काम से आते हैं। लेकिन इस तरह प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हथियार लेकर लोगों का घुसना सुरक्षा प्रबंधों पर प्रश्न चिन्ह है।

कुछ दिन पहले जिला अदालत में वकील हत्याकांड में पेशी पर आए रजत शर्मा एवं लारेंस बिश्नोई गुट के समर्थक भिड़ चुके हैं। इसके बाद लारेंस गुट ने मोहाली एवं खरड़ के इलाके में रजत शर्मा गुट के समर्थकों के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ के साथ फायरिंग भी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें