फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में अंधी नाबालिग ने मां-बाप को दिया जहर, नशेड़ी आशिक ने दिया साथ

Wed, 28 Dec 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने माता-पिता को खिलाया जहर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बहरामपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ साजिश रचकर अपने माता-पिता को खाने में जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की। दंपति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बहरामपुर की पुलिस ने पिता के बयान पर लड़की और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


थाना बहरामपुर के प्रभारी केएस औलख ने बताया इलाके में रहने वाले एक परिवार की नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। अस्पताल प्रबंधन से इसकी सूचना मिलने पर वह वहां पहुंचे। अस्पताल दाखिल पिता ने बयान दर्ज कराया कि मंगलवार को उसकी नाबालिग बेटी ने उसे और उसकी पत्नी खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर वह आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचे। 

पिता ने पुलिस को बताया कहा कि उसकी लड़की इलाके के एक स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान उसका संपर्क दलीप नामक युवक से हुआ। दलीप नशेड़ी था। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने लड़की को स्कूल से हटा लिया। इसे बाद मई 2016 में दलीप ने उनकी बेटी से बलात्कार भी किया था। इसका पुलिस में मामला दर्ज है। पुलिस ने दलीप को भगोड़ा भी घोषित कर रहा है। बीते दिनों लड़की को को दलीप ने मोबाइल फोन दिया था। बकौल पिता मोबाइल मांगने पर लड़की ने तोड़ दिया। इसके बाद दलीप ने नया मोबाइल दे दिया। पिता ने आशंका जताई की लड़की और दलीन ने साजिश रचकर उसे और उसकी पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश की है। पुलिस ने पिता के बयान पर लड़की व उसके प्रेमी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें