केस और इज्जत बचाने का डर दिखा कर पैसे ऐंठने के एक कारोबार का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। हुस्न के जाल में फंसा कर ऐसा खेल हो रहा था, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। हुस्न के जाल का ऐसा खुलासा हुआ है, जिसमें एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जो पहले मोटी मछलियों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनसे पैसे ऐंठा करता था।
रोहतक के टिटौली के कुछ युवकों ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके मुताबिक इस गिरोह की लड़कियां पहले तो युवाओं को अपने जाल में फंसाती थीं, फिर मसाज के बहाने होटल बुलाती थीं। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरु होता था।
टिटौली के रहने वाले पहन ने पुलिस में शिकायत दी है कि इसी साल फरवरी में दो महिलाओं ले एमडीयू गेट पर बुलाया। जहां महिलाओं ने उसे कहा कि शिकायत के मुताबिक उन्हें भूख लग रही है और वह होटल में खाना खाएंगी। यहां जाते ही महिलाओं ने कहा कि वह मसाज करती है। जिसके बाद महिलाएं पवन को कमरे में ले गई।
पवन का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने कमरे में ले जाते ही उसे कहा कि यदि उसने दस लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा देगी। यहीं नहीं कमरे में ही पवन से 25 हजार रुपये और सोने की चेन भी ले ली थी।