फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल नन रेप केसः तीन दिन की पूछताछ के बाद आरोपी बिशप फ्रेंको मुलक्कल गिरफ्तार

Fri, 21 Sep 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल में नन से बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोप में जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को कोच्चि में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन दिन की लगातार पूछताछ के बाद कोच्चि पुलिस को बिशप के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल गए थे, जो उनकी गिरफ्तारी का मुख्य आधार बने। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


बिशप को शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए तिरुवनंतपुरम स्थित अपराध शाखा कार्यालय में बुलाया गया था। वहीं पर उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया। गुरूवार को वेटिकन ने मुलक्कल को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। मुलक्कल जालंधर डायोसिस के तहत आने वाले मिशनरीज ऑफ जीसस के बिशप थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिशप बार बार बयान पलट रहे थे। उनके कथन में बार-बार विसंगतियां भी मिल रही थीं।

पुलिस ने पूछताछ के दौरान बिशप फ्रैंको के खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठा किए। फ्रैंको ने मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की जिस पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी। बिशप ने अग्रिम जमानत की याचिका में दावा किया है कि उनके खिलाफ आरोप एक गढ़ी हुई कहानी है जिसका उद्देश्य बदला लेना है। बिशप ने दावा किया है कि आरोप लगाने वाली नन के खिलाफ उन्हें कई शिकायतें मिली थीं, जिन पर उन्होंने कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि नन ने कैथोलिक पादरी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2014 से 2016 के बीच कई बार उसका यौन शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें