फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट में मिला करोड़ों का सोना, आरोपी का सुराग नहीं

Wed, 17 Apr 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आई एक फ्लाइट से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 3.5 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जो तीन बिस्कुट के रूप में था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि फ्लाइट में सोना कौन लेकर आया था।
विज्ञापन


कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को करीब 12 बजे दुबई से फ्लाइट आई। विभाग की टीम ने जहाज के अंदर जांच की तो सीट नंबर 22 एफ के पास छिपाकर सोना रखा हुआ था। इसकी कीमत 1.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पहले भी पकड़ा गया है सोना

एयरपोर्ट थाने के एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि कस्टम विभाग ने सोने को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सोना पकड़े जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 28 मार्च को 2940 ग्राम सोने के साथ अमृतसर निवासी को गिरफ्तार किया गया था।

सोने की कीमत 95 लाख रुपये थी। यह कार्रवाई डीआरआई की टीम ने की थी। इसी तरह 19 मार्च 2019 को 14 लाख के कैनेडियन डालर समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को भी 42 लाख का सोना पकड़ा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें