पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह अपने कमरे पर चला गया और खून के कपड़े धो दिए। बता दें कि हाईप्रोफाइल फैमिली में मर्डर होने की जानकारी मिलते ही एसपी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। इनवेस्टीगेशन में पुलिस ने जब नौकर के कमरे की तलाशी ली तो पानी की टंकी के पास साबुन मिला था, जिस पर खून के निशान थे। पुलिस ने उसे तभी हिरासत में ले लिया था।
दुख का करता रहा नाटक
मर्डर के बाद जब उसके मालिक और पुलिस घर पर पहुंची तो वह भी दुखी होने का नाटक करने लगा और जोर-जोर से रोने लगा। पुलिस ने नॉर्मल पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। पहले तो कई घंटे तक वह बातों को घूमता रहा और एबनार्मल होने का ड्रामा भी किया। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो वह टूट गया और सारी कहानी बता दी।
रोजी हत्याकांड में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। खाने को लेकर वह कुंठित हो गया और उसने गुस्से में मर्डर कर दिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसे रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। -प्रदीप कुमार, डीएसपी।