फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर साथी ही बन बैठे कातिल, 4 महीने बाद पुलिस ने ऐसे खोला 'राज'

Fri, 08 Feb 2019 12:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक युवक की हत्या के कातिल साथी ही निकले। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। पंजाब के पटियाला में हिमाचल प्रदेश के ड्राइवर की हत्या कर दी गई थी। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि 13 अक्तूबर 2018 को डेयरी फार्म नई पुडा कालोनी पटियाला से एक शव खराब हालत में मिला था।

विज्ञापन


उसकी पहचान बाद में सुखविंदर सिंह (34) निवासी गांव पुना थाना ऊना जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के तौर पर की गई थी। युवक के भाई सुखजीत सिंह ने पुलिस को बताया था कि सुखविंदर सिंह गोयल एमजीएस फोकल प्वाइंट नंगल जिला रूपनगर के पास ड्राइवरी करता है। 

दो अक्तूबर 2018 को वह ट्रक में गैस लोड करके राजपुरा सप्लाई करने आया था बाद में वापस नहीं लौटा। केस की पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो सामने आया कि ड्राइवर सुखविंदर सिंह के कत्ल को गोयल एमजी गैस कंपनी नंगल के ड्राइवरों सनिचर लोगन उर्फ छोटू और हरजाप सिंह ने अंजाम दिया है। सनिचर लोगन निवासी गांव पोपड़ा सिमडेगा झारखंड हाल निवासी बिलासपुर थाना चंबेवाल जिला होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हरजाप सिंह की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि इन तीनों का आपस में उठना-बैठना था। वारदात से कुछ दिन पहले ही सुखविंदर सिंह का आरोपी ड्राइवरों के साथ झगड़ा हो गया था। गिरफ्तार आरोपी सनिचर ने बताया कि सुखविंदर सिंह उसके मकान मालिक के खिलाफ बोलता था। दूसरे आरोपी हरजाप के साथ भी उसका झगड़ा चल रहा था। 

इस कारण दोनों मिलकर साजिश के तहत दो अक्तूबर 2018 को आल्टो कार में सुखविंदर सिंह के पीछे राजपुरा आए और उसे बहाने से अपनी कार में बैठाकर ले गए। रास्ते में उसे शराब पिलाकर परने से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में लाश को डेयरी फार्म पटियाला में झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें