फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करना चाहती थी, सास-ससुर के साथ वो कांड कर दिया कि एक की मौत

Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
सास और ससुर को खाने में जहर दे दिया
विज्ञापन
दूसरी शादी करने के लिए बहू ने अपने ही सास ससुर के साथ वो कांड कर दिया कि एक की जान चली गई। मामला ऐसा है कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। घटना पंजाब के बरनाला की है। जिला के गांव दानगढ़ की एक महिला ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी सास और ससुर को खाने में जहर दे दिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने से सास ने स्थानीय सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया और ससुर को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला बलजिंदर कौर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी शादी का सास ससुर विरोध करते थे

सास और ससुर को खाने में जहर दे दिया
थाना धनौला के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव दानगढ निवासी महिला बलजिंदर कौर ने दूसरी शादी करने के लिए अपने ससुर प्रीतम सिंह और सास गुरदेव कौर को खाने में जहर दे दिया था। खाना खाते ही दोनों पति-पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां और दस्त लग गए।

दोनों को स्थानीय सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां गुरदेव कौर की मौत हो गई। प्रीतम सिंह को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी बलजिंदर कौर के पति विंदर सिंह की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

बलजिंदर की दो बेटियां हैं। वह किसी से दूसरी शादी करना चाहती थी, जिसका उसकी सास गुरदेव कौरव और ससुर प्रीतम सिंह विरोध करते थे। नतीजन बलजिंदर कौर ने अपनी सास गुरदेव कौर व ससुर प्रीतम सिंह को खाने में जहर दे दिया। जिसके चलते उसकी सास गुरदेव कौर की मौत हो गई, जबकि उसके ससुर प्रीतम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें