फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की आंखों के सामने 3 साल की बेटी ने गंवाई जान, बाप बना कातिल

Fri, 29 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
बेटी की हत्या - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मां की आंखों के सामने उसकी तीन साल की बेटी की जान चली गई और वह कुछ नहीं कर पाई। कातिल बना पिता, वजह चौंकाने वाली है। पति और पत्नी के बीच झगड़े में तीन साल की बेटी की जान चली गई। घटना पंजाब के बठिंडा की है। कोर्ट रोड स्थित एक घर में दंपति के बीच चल रहे झगडे़ में एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। झगडे़ के दौरान गुस्साए पिता ने पत्नी के सामने ही तीन वर्ष की बच्ची का गला घोटकर हत्या कर दी । पत्नी ने शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी तरुण गोयल को पकड़ कर थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मृतक बच्ची की मां ममता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तरुण गोयल पत्नी ममता पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंधों को लेकर शक करता था। इस शक की बिना पर वह पत्नी को भी पीटता रहता था। बुधवार को भी तरुण व ममता के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान गुस्साए तरुण ने कमरे में बेड पर लेटी तीन वर्षीय बच्ची वंशिका को उठाया और उसका गला घोटकर अपनी पत्नी ममता के सामने ही हत्या कर दी।

ममता ने बताया कि उसने काफी शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग उसका शोर सुनकर उसके घर पहुंचे तब तक उसके पति ने बच्ची वंशिका को मौत के घाट उतार दिया था । मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी तरुण को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस टीम समेत पहुंचे थाना कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक बच्ची की मां ममता की शिकायत पर आरोपी तरुण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें