फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 2100 किलो चूरा पोस्त के साथ हरियाणा का अरोपी दबोचा, 100 से ज्यादा बोरियों में पकड़ी गई नशे की खेप

Mon, 15 Apr 2024 05:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह Punjab: 2100 किलो चूरा पोस्त के साथ हरियाणा का अरोपी दबोचा, 100 से ज्यादा बोरियों में पकड़ी गई नशे की खेप

सार

पंजाब पुलिस ने 2100 किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी को दबोचा है। 100 से ज्यादा बोरियों में पोस्त पकड़ी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। खेप कहां से आई है और कहां सप्लाई होनी थी, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने बरनाला में इंटरस्टेट ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बरनाला में पुलिस ने 2100 किलो चूरापोस्त पकड़ी है। एक ट्रक से यह 2100 किलो चूरा पोस्त को सप्लाई के लिए भेजा रहा था। पुलिस ने खुफिया जानकारी पर ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोचा। ट्रक में 100 से ज्यादा 20-20 किलो की बोरियां पकड़ी गई।

विज्ञापन


बरनाला के धनौला में नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर-एचआर69सी1373 से यह चूरा पोस्त की खेप बरामद की। ट्रक ड्राइवर हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला है, जो राजस्थान से यह चूरा पोस्त लेकर आया था। आरोपी विक्रम कुमार ने बताया कि इसकी सप्लाई पंजाब में की जानी थी।

धनौला थाना पुलिस में आरोपी विक्रम कुमार के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह चूरा पोस्त पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व अन्य राज्यों के लिए भेजी जानी थी। एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक ने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। खासकर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग और डीजीपी पंजाब के निर्देशों के तहत पुलिस प्रशासन और अधिक तत्परता से काम कर रहा है। इस तरह बरनाला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


राजस्थान से पंजाब लाया गया था पोस्त
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस राजस्थान में उन आरोपियों को पता लगाने में जुटी है, जहां से पोस्त की यह खेप पंजाब पहुंचाई गई। इस इंटरस्टेट ड्रग्स नेटवर्क के भंडाफोड़ से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीजीपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की विजिलेंस, क्राइम और अन्य इंटेलिजेंस विंग पूरी तरह सतर्क है। 24 घंटे इंटरस्टेट नाकों पर नजर रखी जा रही है। हर संदिग्ध वाहन की चेकिंग के अलावा ड्रग्स, शराब और हथियारों के माफियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें