फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ लूटने वालों के सरगना की मां बोली...

Fri, 13 Mar 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की कैश वैन से सवा करोड़ लूटने वालों के सरगना की मां पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुई और अपना पक्ष रखा। लूट के मुख्य आरोपी रणप्रीत उर्फ राणा की मां दीप कौर ने प्रेस कांफ्रेंस की और दावा किया कि पुलिस ने उसके बेटे को गलत तरीके से फंसाया है। पूरी वारदात में उसका कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वारदात के दिन नौ मार्च को उनका बेटा राजपुरा अदालत में गया हुआ था। अदालत में उसकी हाजिरी लगी हुई है। ऐसे में पुलिस उसे गलत फंसा रही है। उसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए।

दीप कौर ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेंटर हेड टीचर से सेवा मुक्त हैं। उनकी तीन बेटियां समेत पांच बच्चे हैं। सारे अच्छे पढ़े लिखे हुए हैं।
विज्ञापन

शादी के बाद जल्दी ही हो गया था तलाक

राणा की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही उसका तलाक हो गया था। पांच बहन और भाईयों में से सबसे से बड़ा है। दीप कौर ने बताया कि राणा चंडीगढ़ में सुधीर जनरेटरज के पास नौकरी करता था।

उन्होंने बताया कि उसकी टांग पर चोट लगी हुई है। इसके चलते वह घर कम आता था। मोहाली में रहता था, लेकिन 9 मार्च को वह सुबह साढ़े आठ बजे से नौ बजे के करीब घर से राजपुरा अदालत के लिए गया था।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाए कि उस दिन अदालत में गया था कि नहीं। दीप कौर ने बताया कि घर पर कोई पुलिस नहीं आई। पता नहीं उस के बेटे को कहां से गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें