पत्नी और ससुरालवालों के सामने अचानक युवक ने उठाया ऐसा कदम कि सभी देखकर सन्न रह गए। दरअसल हरियाणा के डबवाली (सिरसा) में पत्नी वियोग में तड़प रहे एक पति ने अपने ससुरालियों की चौखट पर सिर पटक-पटकर अपनी जान देने का प्रयास किया।
लहूलुहान पति को देखकर न तो पत्नी का दिल पिघला, न ही ससुरालियों का। सूचना मिलने पर युवक के परिजन ही उपचार के लिए उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में लेकर आए।
गांव मसीतां निवासी सुखपाल सिंह की पत्नी करीब चार दिन पहले अपने मायके गांव वडिंगखेड़ा (जिला श्री मुक्तसर साहिब) गई थी। पत्नी को वापस लाने के लिए मंगलवार को सुखपाल वडिंगखेड़ा पहुंच गया। पत्नी से साथ चलने की जिद करने लगा।