फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

Fri, 18 Jul 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा भदौड़ के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर थाने के समक्ष अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस मुलाजिमों ने मुस्तैदी दिखाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पत्रकारों को बताया कि करीब पांच महीने पहले कुछ रिश्तेदार उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला ले गए और उससे दुष्कर्म किया। उसने भदौड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, पुलिस को आरोपियों के नाम भी बताए, परंतु इतने दिन बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वह जब भी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए डीएसपी तपा हरविंदर सिंह विर्क और एसएचओ भदौड़ परमिंदर सिंह ग्रेवाल से मिले तो उन्होंने कदम नहीं उठाया। इस संबंध में आईजी पटियाला को भी पत्र दिया था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहां से वह शिकायत थाना भदौड़ प्रभारी के पास आया लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर थाने के समक्ष आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें मौत का जिम्मेदार एसएचओ परमिंदर सिंह ग्रेवाल, थानेदार रणजीत सिंह एंव डीएसपी तपा हरविंदर सिंह विर्क को ठहराया।

एसएसपी बरनाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन के अनुसार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें