फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साथ जी न सके, मर तो सकते हैं' बोल, प्रेमी जोड़े ने निगला जहर

Fri, 22 May 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/लोहारू(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से फरार प्रेमी जोड़े ने लोहारू क्षेत्र के गांव ढिगावा में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन युवती को पीजीआई रोहतक ले जाने की बजाए शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। मामले में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे लोहारू थाना पुलिस को सूचना मिली कि ढिगावा गांव में लोहारू रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक युवक-युवती संदिग्ध हालत में है। युवक शराब की बोतल हाथ में लिए है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती बेसुध थी और युवक भी नशे की हालत में था।

दोनों को पुलिस उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लेकर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सक ने दोनों के शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला। युवती की हालत गंभीर बनी हुई थी। हालत में सुधार नहीं होने पर युवती को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन युवती को पीजीआई रोहतक ले जाने की बजाए शहर के ही महम गेट स्थिति एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


युवक व युवती की पहचान राजस्थान के चुरु जिला के तहत आने वाले गांव अमरपुरा वासी के रूप में हुई। दोनों एक ही समुदाय से हैं और दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते है। युवक मुंबई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन

बीयर में मिलाकर पीया जहर

करीब 22 वर्षीय युवक और करीब 19 वर्षीय युवती। दोनों एक ही गांव के। दोनों में करीब दो साल पहले प्रेम हुआ। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों ने बीयर में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने उन्हें देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाई। युवक ने पूछताछ में बताया कि घरवालों को दोनों का प्रेम मंजूर नहीं था और उनकी जबरन अलग-अलग जगह शादी कर दी। शादी के बाद भी दोनों का प्रेम कम नहीं हुआ और बुधवार को दोनों घर से फरार हो गए।

पुलिस के पास सुबह करीब साढे़ नौ बजे सूचना आई कि एक युवक-युवती संदिग्ध हालत में ढिगावा गांव में घूम रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को खोजने के लिए अभियान छेड़ा। कसबे की गलियों, सरपंच के घर भी पहुंची मगर दोनों नहीं मिले। साढे़ 10 बजे सूचना मिली कि कसबे में लोहारू रोड पर निर्माणाधीन स्कूल के पास युवक-युवती बैठे हैं।

अमीर सिंह, एसआई, कार्यकारी इंचार्ज लोहारू थाना ने बताया कि युवक-युवती ने बीयर में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया है। दोनों की हालत गंभीर है। दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था मगर युवती को परिजन शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के होश आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। दोनों युवक राजस्थान के गांव अमरपुरा के रहने वाले है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें