फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं का छात्र प्रेमी, शादीशुदा प्रेमिका...नतीजा खौफनाक

Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी 12वीं का छात्र, प्रेमिका शादीशुदा। इस अनोखे प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। शादीशुदा प्रेमिका की मौत हो गई। जहर खाने से पहले लड़के ने अपनी मां को फोन किया और कहा, ‘मां मैं अपनी प्रेमिका के बिना नहीं रह सकता’। इसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन


मां फोन मिलाती रही, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद मां के पास बेटे और उसकी प्रेमिका के जहर खाने की सूचना पहुंची। जहर खाने के बाद विवाहिता की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी और वह करीब छह माह से अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में भी प्रेम प्रसंग का मामला माना है।

मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत मलिक एनक्लेव का है। मंगलवार दोपहर बाद यहां रहने वाली एक विवाहिता (21) ने अपने साथी राहुल के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। कॉलोनी के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था

पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में ले गए। वहां से दोनों को कहीं अन्य ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद लड़के के परिजनों ने उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया, जबकि विवाहिता के परिजन उसको पीजीआई ले गए। वहां विवाहिता ने दम तोड़ दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने विवाहिता के शव को शव गृह में रखवा दिया है।

लड़के की मां शिक्षा ने बताया कि उनका लड़का राहुल 12वीं कक्षा में पढ़ता है और उसका मलिक एनक्लेव निवासी एक विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने दोनों को कई बार समझाया था। इसी बीच दो साल पहले लड़की की शादी हो गई। दोनों शादी के बाद भी एक दूसरे से छुपकर मिलते रहे। उसने मंगलवार को फोन कर राहुल को अपने घर बुलाया था। वहां दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

ऋषिकांत शर्मा, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत ने बताया कि मलिक एनक्लेव में एक लड़के और एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसमें विवाहिता की मौत हो गई, जबकि लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रंसग का लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें