घर के बाहर खेल रही एक छह वर्षीय बच्ची को मोहल्ला निवासी उठा कर खाली प्लॉट में ले गया। वहां उसने उससे दुराचार की कोशिश की। मामला पंजाब के लुधियाना का है। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर थाना डिवीजन सात की पुलिस ने विशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को बुधवार की देर रात को इलाके से ही काबू किया। वीरवार को आरोपी विशाल को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।