फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

Thu, 29 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शा पकड़कर बाइक से ट्रेन पकड़ने निकले युवक को रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। ओवरटेक कर रोकने के बाद बदमाश तमंचा युवक की कनपटी पर सटाकर बैग, पर्स और मोबाइल लूटकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद युवक जार्जटाउन थाने पहुंचा तो उसे कर्नलगंज भेज दिया गया। कर्नलगंज पुलिस ने गुरुवार को तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


अल्लापुर के पूरा दलेल के मोहल्ले के रहने वाले प्रशांत श्रीवास्तव नोएडा में एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। वह कुछ दिन पहले घर आए थे। बुधवार को प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए घर से रिक्शा पर बैठ कर निकले। रिक्शा अल्फ्रेड पार्क के पास पहुंचा था कि दो बाइक पर चार बदमाश आए और रिक्शे को ओवरटेक कर रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश नीचे उतरे और प्रशांत की कनपटी पर तमंचा सटा दिया।

प्रशांत दहशत में आ गए। बदमाशों ने बैग, पर्स और मोबाइल लूट लिया। बदमाश लगभग चालीस हजार का माल लूटने के बाद फरार हो गए। प्रशांत रिक्शेवाले के साथ जार्जटाउन थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कर्नलगंज भेज दिया। गुरुवार को प्रशांत ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें