फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप न कर पाए तो युवती को नहर में फेंका

Thu, 28 Aug 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हवस के दरिंदों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। रेप का प्रयास कर रहे दो युवकों ने लड़की को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। उसके बाद से लड़की का कोई पता नहीं है। मामला पंजाब के पटियाला शहर का है। लड़की बरनाला की रहने वाली थी और चंडीगढ़ में बीए की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


युवती पिछले दो दिन से घर से लापता बताई जा रही थी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

20 वर्षीय युवती चंडीगढ़ में बीए कर रही थी

संबंधित पसियाना थाना इंचार्ज धर्मदेव ने बताया कि बरनाला की रहने वाली 20 वर्षीय युवती चंडीगढ़ में बीए कर रही थी। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन से लापता थी। मंगलवार शाम वह उसे ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी गुरिंदर शर्मा और सुखमनी उर्फ नोनी निवासी तपा मंडी जिला बरनाला ने उनकी बेटी को कार में बैठाया हुआ है।

जब दोनों ने उन्हें देखा तो कार लेकर भाग खड़े हुए। युवती के पिता का आरोप है कि दोनों आरोपी उनकी बेटी पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

उन्हें संदेह है कि उन्होंने ही उनकी बेटी को मारकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया है। शव की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें