बेटी को पत्नी बना रखने वाले मोहनलाल ने तो आत्महत्या कर ली। वहीं, बेटी को होश आया तो उसका दर्द फूट पड़ा।
उसे पिता की मौत का बिल्कुल अफसोस नहीं है, ब्लकि वह ये कहती है कि मुझे पिता पर शर्म आती है, जो दूसरों के सामने मुझे पत्नी तो बताते ही थे, ब्लकि मेरी आबरू भी लूटनी चाही। भगवान ने ही उन्हें सजा दी है।
मामला, लुधियाना का है। यहां आरोपी मोहनलाल ने अपनी बेटी को पत्नी बनाकर रखा था। बेटी से रेप करना चाहा तो उसने विरोध कर दिया। इसी गुस्से में मोहनलाल ने बेटी को चाकू मारे और खुद भी आत्महत्या कर ली। बेटी ने होश में आते ही पुलिस को अपने बयान दिए।
लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाखिल युवती के बयान पर पुलिस ने आत्महत्या करने वाले मोहनलाल के खिलाफ हत्या के प्रयास और दुराचार की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अब खतरे से बाहर है।
पहली पत्नी से पैदा हुई थी बेटी
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : डेमो फोटो
थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस सिविल अस्पताल में युवती का हाल जानने के लिए पहुंची। युवती के पिता मोहन लाल के शव को पोस्टमार्टम के बाद थाना बस्तीजोधेवाल की पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है।
थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि शुक्रवार को मोहन लाल के परिजन आए थे। पोस्टमार्टम कराने और बाकी की कार्रवाई करने के बाद मोहन लाल का शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
उन्होंने मोहन लाल के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि उपचाराधीन युवती की हालत अब खतरे से बाहर है। कुछ दिनों में उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मोहन लाल की पहली पत्नी से युवती का जन्म हुआ था। वह आठ महीने पहले उसे भगाकर ले आया था। उसने किसी को कुछ नहीं बता रखा था कि वह कहां रह रहा है।
टिब्बा रोड इलाके के लोगों के सामने वह अपनी बेटी को पत्नी बताता था। कुछ दिन पहले इसके बारे में लोगों को पता चल गया। इसी के बाद वीरवार को मोहन लाल ने अपनी बेटी के साथ दुराचार की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसने युवती का गला रेत दिया और आत्महत्या कर ली।