छात्रा ने चालक को कई बार ऑटो रोकने को कहा लेकिन चालक ने नहीं रोका। इस दौरान छात्रा को महसूस हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। इसके बाद जान बचाने के लिए उसने ऑटो से छलांग लगा दी। वह सड़क पर गिरी, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट आई। जैसे-तैसे वह एक पेड़ का सहारा लेकर उठी।
छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि ऑटो में बैठने के दौरान चालक ने कोई गलत हरकत नहीं की लेकिन कई बार बोलने के बावजूद वह उसे गलत रास्ते पर लेकर जा रहा था। छलांग लगाने के बाद छात्रा पैदल ही अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद परिजनों को पूरी बात बताई।
यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया
इसके बाद उसके भाई ने सेक्टर-11 के थाने में जाकर लिखित में शिकायत दी। पुलिस अब इस मामले में आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद से आरोपी ऑटो चालक फरार है। पुलिस को शक है कि ऑटो में पहले से बैठी महिला भी ऑटो चालक से मिली हुई थी।