फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर दातर से हमला, एएसआई समेत तीन घायल

Sat, 18 Jan 2020 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नाभा में प्लॉट पर कब्जे को लेकर चल रहे -झगड़े को सुलझाने गई पुलिस टीम पर दातर से हमला होने का मामला सामने आया है। हमले में एक एएसआई, हवलदार समेत तीन लोग घायल हो गए। इन्हें नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कोतवाली नाभा पुलिस ने महिला कांग्रेसी वर्कर, उसके पति, बेटे समेत छह से नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने की धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दो आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी भी कर लिया है। उधर झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले के जांच अधिकारी हवलदार भुपिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई राजा सिंह समेत हवलदार इंद्र सिंह को गुरुवार देर शाम सूचना मिली कि धोबियां वाला मोहल्ला नजदीक सरकारी स्कूल के पास सुखविंदर सिंह के प्लॉट पर आरोपी शमशेर सिंह निवासी धोबियां स्ट्रीट नाभा, सुनीता रानी व उसके पति सुभाष चंद, इनके बेटे राकेश कुमार निवासी जैमल सिंह कालोनी बोड़ा गेट नाभा, हरविंदर सिंह निवासी न्यू वाल्मीकि बस्ती बोड़ा गेट नाभा, चीकू निवासी टोभा बस्ती नाभा व अन्य अज्ञात व्यक्तियों की ओर से नाजायज कब्जा कर लिया गया है।

इस मामले को लेकर प्लॉट मालिक व आरोपियों के बीच तकरार हो रही है। जब एएसआई समेत हवालदार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने झगड़ रहे दोनों पक्षों को समझा कर कागज पत्र लेकर थाने आने के लिए कहा। बाद में जब प्लॉट मालिक दोनों पुलिस मुलाजिमों साथ थाने की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह लोग आरोपी शमशेर सिंह के घर के आगे से निकलने लगे तो आरोपियों ने हमला कर मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


एएसआई ने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने पुलिस मुलाजिमों पर भी हमला कर दिया। हवलदार इंद्र सिंह की पगड़ी उतार दी। आरोपी चीकू जैसे ही हवलदार पर दातर से वार करने लगा तो एएसआई ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान दातर उसकी अंगुलियों पर लगी। घायल एएसआई ने आरोपी चीकू को पकड़ना चाहा तो बाकी आरोपियों ने उसे एएसआई से छुड़ाकर सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। दोनों पुलिस मुलाजिम व प्लॉट मालिक नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने आरोपी शमशेर सिंह व हरविंदर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें