फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन न चुकाने पर बैंक ने कब्जे में लिया बिस्कुट उद्योग, जड़ा ताला

Fri, 17 Jan 2020 09:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
विज्ञापन
बिस्कुट उद्योग को सील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोन अदा न करने पर हिमाचल के ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित एक उद्योग को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ताला लगा दिया। लोन वापस न करने पर एसबीआई की एसएआरबी ब्रांच शिमला ने शुक्रवार को बिस्कुट उद्योग मेगा बेकर को अपने कब्जे में ले लिया। औद्योगिक क्षेत्र के फेस एक व दो में स्थापित उद्योग बीते चार वर्षों से लोन की अदायगी नहीं कर रहा था।

विज्ञापन


बैंक अधिकारियों ने नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में उद्योग में ताला लगा दिया। मेगा बेकर उद्योग ने बिस्कुट सहित अन्य सामान बनाने के लिए एसबीआई से लोन लिया था, जिसकी अक्तूबर 2015 में लगभग सवा चार करोड़ की देनदारी बन गई थी। एसबीआई की शिमला स्थित विशेष शाखा से अधिकृत अधिकारी एमएस शांडिल ने बताया कि बैंक की उक्त देनदारी के लिए बीते चार वर्षों से संपर्क व नोटिस दिए, लेकिन उक्त उद्योग ने देनदारी नहीं लौटाई।

इसके चलते कानूनी प्रक्रिया के तहत राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार दुलैहड़ रवि शर्मा की मौजूदगी में उद्योग पर कब्जा लिया गया है। इस मौके पर एसबीआई बैंक एसएआरबी ब्रांच शिमला से उपप्रबंधक गुरमीत सिंह चड्डा, टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी व महिला कर्मी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें