फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: मोगा में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर हमला, मां घायल, लुधियाना DMC रेफर

Thu, 22 Jun 2023 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

कुलविंदर किंदा अपने परिवार के साथ मोगा के बदनी कलां में रहते हैं। रात की घटना के बाद पूरा परिवार लुधियाना डीएमसी में है। इस घटना के बाद कुलविंदर किंदा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कबड्डी खेल को लेकर आपसी रंजिश में उनके घर पर हमला किया गया।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के बधनी कलां में बुधवार देर रात इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कुलविंदर की माता रसपाल कौर बुरी तरह से घायल हो गई, जिन्हें मोगा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: डार्क वेब पर दी गई थी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या की सुपारी, शार्प शूटरों का हुआ इस्तेमाल
विज्ञापन


कुलविंदर किंदा अपने परिवार के साथ मोगा के बदनी कलां में रहते हैं। रात की घटना के बाद पूरा परिवार लुधियाना डीएमसी में है। इस घटना के बाद कुलविंदर किंदा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कबड्डी खेल को लेकर आपसी रंजिश में उनके घर पर हमला किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएसपी निहाल सिंह वाला मंजीत सिंह पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि बीती रात खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने की सूचना मिली थी, जिसमें किंदा की माता गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं। मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें