फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर पकड़ने गया था होमगार्ड, चोरों ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल

Sun, 14 Aug 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Injured Home Guard - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 46 में बंद घर में घुसे चोरों को पकड़ने गए होमगोर्ड को बदमाश ने तेज धार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जीएमएसएच 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब 11.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि सेक्टर 46 के मकान नंबर 4164 में चोर घुसे हैं। सूचना मिलने पर पीसीआर में तैनात रजनीश कुमार और होमगार्ड गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। वहां पर लोगों ने बताया कि घर खाली है और अंदर दो युवकों को देखा गया है। इसके बाद रजनीश और होमगार्ड जवान गुरविंदर सिंह घर के अंदर घुसे।

इसी दौरान चोर ने होमगार्ड पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल गुरविंदर को तुरंत पीसीआर वैन में उठाकर जीेएमसीएच 32 ले जाया गया। मामले की जानकारी पाकर सेक्टर 34 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और गुरविंदर सिंह के बयान दर्ज किए। हालांकि जब पीसीआर में मौजूद कांस्टेबल रजनीश का कहना है कि होमगार्ड घर के अंदर घुसते वक्त दीवार पर लगे कांच से घायल हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें