फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के बेटे पर जानलेवा हमला, कार सवार युवकों ने मारी गोली

Mon, 08 Oct 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (जींद)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के असंध से भाजपा विधायक बख्शीश सिंह के बेटे हरप्रीत पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने हरप्रीत की गाड़ी पर एक गोली चलाई गई, जो कार के डेसबोर्ड पर जा कर लगी। हरप्रीत बाल-बाल बच गए। सूत्रों के अनुसार हमलावर हरप्रीत पर पहले रेड रॉक्स सिनेमा के पास गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन वहां से वह बच निकले। घटना सफीदों के नहर पुल के पास की है।

विज्ञापन


इसके बाद नहर पुल के पास एक कार और बाइक सवार लोगों ने हरप्रीत पर गोली चलाई। पुलिस ने असंध निवासी हीरा को नामजद कर छह-सात अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, असंध निवासी हरमिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात विधायक बख्शीश सिंह के बेटे हरप्रीत के साथ किसी काम से सफीदों आया था। 

जब वह नहर पुल पर पहुंचे तो सफेद रंग की फॉरच्यूनर गाड़ी पर सवार लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने गाड़ी का शीशा खोलने को कहा। जब उन्होंने शीशा खोला तो असंध के डेरा गुजरातीयां निवासी हीरा सिंह ने हरप्रीत पर रिवॉल्वर से गोली चला दी। उन्होंने तुरंत गाड़ी भगा ली। इससे गोली गाड़ी के डेसबोर्ड पर जाकर लगी।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें जैसे ही मिली वह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा रात को ही जींद सीआईए व डीएसपी सुनील कुमार ने भी लिया। इस मामले में असंध निवासी हीरा सिंह को नामजद कर छह-सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

दो बार घेरी गई गाड़ी
सूत्रों के अनुसार हरप्रीत की गाड़ी रात करीब सवा आठ बजे रेड रॉक्स सिनेमा से निकली थी। यहां कार व बाइक सवार लोगों ने उनकी कार को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वह निकल गए। इसके बाद जैसे ही वह लोग नहर पुल के पास पहुंचे, युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें