फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा सवार को सड़क पर रोक कर चाकू मारा, छीनी चेन

Wed, 03 Aug 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Knife attack - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मनीमाजरा में राहगीर को चाकू मार कर एक और युवक से लूटपाट की गई। गंभीर रूप घायल युवक का इलाज पीजीआई मे चल रहा है। लूट और मारपीट की बढ़ती घटनाओं से मनीमाजरा के लोग दहशत में हैं। घटना शिवालिक गार्डन के सामने मंगलवार दोपहर तीन बजे हुई। परवीन सोनी और उसका दोस्त अरशद एक्टिवा से पुलिस स्टेशन की तरफ दुकान का सामना लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे शिवालिक गार्डन के सामने से निकल रहे थे तो एक्टिवा और मोटर साइकिल पर सवार चार युवकों ने आगे आकर उनको रोक लिया।  अरशद ने बताया कि  युवक बोले कि तुमेको हमारे पैसे देने हैं। इस पर हमने पूछा कि कौन से पैसे। हम तो तुम्हें जानते नहीं है। इस पर बहस करते हुए उन्होंने मेरा मोबाइल छीनना चाहा, मैंने रोका तो दूसरे युवक ने परवीन सोनी को चाकू मार दिया और उसके गले से ढाई तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। 

अरशद ने बताया कि चाकू लगने के बाद परवीन गिर गया। उसकी हालात देखकर मैंने कंट्रोल रूम में फोन करके पुलिस बुलाई। पुलिस परवीन को अस्पताल ले गई। अरशद ने बताया कि उसने पता करवाया तो सारे युवक इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके नाम नितिन, मुकल , पांडे और वरुण है। मंगलवार को एक तरफ जहां मनीमाजरा पुलिस रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहन के हत्यारों की तलाश में इंदिरा कॉलोनी में दिन भर घर घर जाकर जांच करती रही। वहीं, दूसरी तरफ दिन एक राहगीर को चाकू मार कर चेन छीन ली गई। सवाल यह है कि पुलिस कैसी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अभी परवीन सोनी गंभीर रूप से घायल है। इलाज के चलते उसने अपना कोई बयान नहीं दिया है। उनका कहना कि चाकू मारने वाले युवक इंदिरा कॉलोनी के बताए जा रहे है। युवकों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

इंदर, एसआई और जांच अधिकारी, मनीमाजरा पुलिस 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें