फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए-बीटेक पास आईटी एक्सपर्ट ने बनाई हैकर्स की टीम, भारत समेत दुनिया भर के एटीएम थे रडार पर

Wed, 09 Jan 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत/अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एमसीए पास आईटी एक्सपर्ट ने एटीएम हैकर्स की एक टीम तैयार कर ली। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है। टीम में उसने बीटेक पास और पढ़े-लिखे युवकों को शामिल कर एटीएम हैक करने की ट्रेनिंग दी। इसके बाद सभी बदमाशों ने आईटी की गहनता से जानकारी जुटा कर विदेशी हैकर्स से टाईअप किया। बदमाशों ने भारत के अधिकांश राज्यों के जिलों सहित विदेशों के भी एटीएम के डाटा को हैक किया। 

विज्ञापन


साथ ही डाटा भारत से विदेश व विदेश से भारत में आदान-प्रदान कर काफी रुपये कमाए। इसी के चलते पानीपत के एक एटीएम को हैक कर उसकी जानकारी विदेशों में पहुंचाने की कोशिश करते हुए सोमवार शाम को सीआईए-वन ने संजय चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, ब्लैंक एटीएम कार्ड सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां दो आरोपियों को जेल भेज दिया व दो आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।  

जिला पुलिस प्रवक्ता सुशील मलिक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-वन की टीम ने संजय चौक पर गाड़ी सवार चार संदिग्ध को पकड़ा। युवक संजय चौक स्थित एक निजी बैंक के एटीएम के बाहर एक कार में बैठे थे। जिसमें 2 युवक लैपटॉप चला रहे थे। साथ ही उनके हाथों में सफेद रंग के एटीएम कार्ड थे। 
विज्ञापन


संदिग्धों पर शक होने पर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने उनकी पहचान अमित त्यागी पुत्र दयाचंद निवासी 785 सेक्टर 3 जागृती विहार मेरठ, अतुल बैनीवाल पुत्र अरूण निवासी मंडावली जिला हरिद्वार उत्तराखंड, विक्रम उर्फ विक्की पुत्र मोहर सिंह निवासी फतेहाबाद, संदीप पुत्र रमेश चंद निवासी अर्जुन पार्क नजफगढ़ के रूप में बताई।

विदेशी आरोपियों को भेजते थे एटीएम डिटेल
सख्त पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे विदेशी बैंकों के डाटा व एटीएम कार्ड के डाटा को चोरी करके भारत में व भारत के एटीएम का डाटा चोरी कर विदेशों के हैकर्स को देकर रुपये कमाते हैं। इसी के चलते वे सोमवार शाम को पानीपत संजय चौक स्थित एटीएम का डाटा चोरी करने आए थे। साथ ही बताया कि विदेशों के हैकर्स भी उनके देश के एटीएम का डाटा देते है। इस तरह से उनकी कमाई बहुत ज्यादा होती है।

विदेशी बैंकों का डाटा लैपटॉप के फोल्डरों में फीड

सांकेतिक तस्वीर
आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, 32 जीबी की हार्ड डिस्क, चार्जिंग केबल, 32 जीबी पेनड्राईव, 5 सफेद कार्ड एटीएम जिन पर काले रंग की मैग्नेटिक टेप लगी हुई थी। इसके अलावा आरोपियों के पास से स्केच पेन, स्टेशनरी सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया। लैपटॉप को पासवर्ड जानकर खोला गया, तो उसमें अनेकों फोल्डर बने हुए थे। जिनमें अलग-अलग जगहों के एटीएम के डाटा स्टोर थे। इन्हीं में विदेशी बैंकों के डाटा के फोल्डर अलग बनाए हुए थे। 

आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें दो आरोपियों को जेल भेज दिया व दो आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मास्टरमाइंड एमसीए पास आरोपी अमित त्यागी व बीटेक पास अतुल बेनीवाल को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। साथ ही विक्रम उर्फ विक्की व संदीप को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से एसबीआई का एटीएम काट 19.76 लाख कैश चुराया

अंबाला में तोड़ा एटीएम
अंबाला सिटी में सोमवार देर रात शहर के मानव चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम केंद्र का चोरों ने पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से एटीएम काटकर उसमें रखे 19.76 लाख रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच सर्दी और घनी धुंध का फायदा उठाते हुए चोरों ने मानव चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केंद्र का शटर तोड़ा। 

चोर अपने साथ गैस कटर लेकर आए थे जिसकी मदद से उन्होंने एटीएम को काट दिया और उसमें रखा 19.76 लाख का कैश लेकर फरार हो गए। मामले का मंगलवार सुबह छह बजे पता चला, जब सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर आया। उसने बैंक अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल का मुआयना किया।

 जांच कर रहे एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि एटीएम की मेंटेनेंस करने वाली कंपनी के अधिकारी देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। एटीएम केंद्र की सीसीटीवी फुटेज जुटाने के लिए कंपनी के कर्मचारी बुलाए गए हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। बैंक कर्मियों से पता चला है कि एटीएम में करीब 19 लाख 76 हजार रुपये थे जिसे आरोपी ले गए। फिलहाल आरोपियों की संख्या का पता नहीं चल पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें