फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: जलालाबाद बम ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी का साथी गिरफ्तार, जगरांव में करीब दो किलो विस्फोटक भी मिला

Sun, 14 Nov 2021 03:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

जलालाबाद बम धमाके मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने जगरांव में एक व्यक्ति को करीब दो किलो विस्फोटक के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद मोटरसाइकिल बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में मुक्तसर जेल में बंद सुखदेव सिंह सुखा को भी प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस ले आई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार की देर शाम को अदालत में पेश किया गया था, जहां दोनों को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है आरोपी को आमने-सामने पूछताछ करने से नए खुलासे हो सकते हैं। बीते 15 सितंबर को फाजिल्का के जलालाबाद में मोटरसाइकिल के ईंधन टैंक में विस्फोट हो जाने से बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद इसे आतंकी कार्रवाई करार दिया था। 

डीएसपी (देहात) अनिल कुमार भनोट ने बताया कि जलालाबाद ब्लास्ट मामले में देहात पुलिस ने थाना सिधवां बेट के अधीन गांव खुरशैदपुरा से मुख्य आरोपी रणजीत सिंह, उसके पिता जसवंत सिंह निवासी निहंगा दे झुग्गे जिला फिरोजपुर एवं बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के गांव से टिफिन बम भी बरामद किया गया था। उसके बाद मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सुक्खा के साथ अन्य आरोपी प्रवीण सिंह को भी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाना था लेकिन प्रवीण की अन्य पेशी होने के कारण उसे लाया नहीं जा सका।  

विज्ञापन

करीब दो किलो विस्फोटक मिला

उधर, सीआईए स्टाफ जगरांव पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक किलो आठ सौ ग्राम विस्फोटक सामग्री, तीन पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस मिले हैं। थाना हठूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि पता चल सके कि इतनी विस्फोटक सामग्री को लेकर वह कहां घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

सीआईए स्टाफ के प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी सहित चैकिंग के दौरान गांव नत्थोवाल सुआ पुल के पास मौजूद थे, तभी सूचना मिली कि हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव नत्थोवाल बिना नंबर की बाइक पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं अवैध हथियार लेकर गांव झोरडां की तरफ आ रहा है। 

सूचना के आधार पर गांव नत्थोवाल से गांव झोरडां की ओर जाती सड़क पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक किलो 800 ग्राम विस्फोटक सामग्री, 3 पिस्टल एवं 10 कारतूस मिले हैं। शनिवार को अदालत में पेश किया गया, वहां उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें