फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में हादसा: गोली लगने से ASI की मौत, सर्विस एसएलआर से अचानक हुआ फायर

Thu, 23 Jun 2022 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

गर्दन पर गोली लगने और अधिक खून बहने से एएसआई की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बख्शीश सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन में ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान उसकी अपनी ही एसएलआर से अचानक गोली चलने से हादसा हुआ है। सहयोगियों ने एएसआई को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचा सके। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बख्शीश सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे गोइंदवाल साहिब के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने जानकारी दी कि लोकल रैंक एएसआई बख्शीश सिंह गोइंदवाल साहिब में कपूरथला चौक पर तैनात था। वह काफी होनहार और ईमानदार पुलिसकर्मी थे। सुबह वह नाके पर कमरे के अंदर थे। तभी अचानक सहयोगियों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। 

कमरे में देखा तो बख्शीश सिंह की गर्दन पर गोली लगी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा ना सके। गर्दन पर गोली लगने और अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें