फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime News: जगरांव में नए बन रहे मकान में मिला मजदूर का शव, साथी पर हत्या का संदेह 

Thu, 23 Jun 2022 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव 

सार

उमेश साहू पत्थर लगाने का काम करता था और रमेश उसके साथ मजदूरी करता था। दोनों काम खत्म करने के बाद उसी के घर में रहते थे। दोनों शराब पीने के आदी थे।  
विज्ञापन
जगरांव में मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में कच्चा मलक रोड पर ड्रेन के नजदीक नई बनी कालोनी में स्थित घर से एक शव बरामद हुआ है। घर के नवनिर्माण के कार्य के दौरान दो मजदूर वहीं रह रहे थे, इनमें से एक का कत्ल हो गया वहीं दूसरा व्यक्ति मौके से फरार है। 

विज्ञापन


घर के मालिक गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आत्मानगर किराए के मकान में रहता है। अब वह अपना नया मकान बना रहा है। नए बन रहे मकान में पिछले डेढ़ साल से उमेश साहू निवासी बिहार और रमेश पत्थर लगाने का काम कर रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह नए बन रहे घर में उमेश साहू के पिता जगदीश साहू के साथ पहुंचा तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बावजूद जब किसी ने भी आकर दरवाजा नहीं खोला तो वे घर के बाहर पड़ी सीढ़ी लगाकर घर के अंदर दाखिल हुए। अंदर उमेश साहू चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

गुरविंदर सिंह ने बताया कि उमेश साहू पत्थर लगाने का काम करता था और रमेश उसके साथ मजदूरी करता था। दोनों काम खत्म करने के बाद उसी के घर में रहते थे। दोनों शराब पीने के आदी थे। उसने शक जताया कि बुधवार रात शराब पीते पीते दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया होगा और इसी दौरान रमेश ने उमेश साहू का कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन


थाना सदर के एएसआई अनवर मसीह ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान लग रहा है कि उमेश साहू की मौत सिर पर किसी भारी चीज से वार करने के कारण हुई है। शव के मुंह के पास काफी खून बिखरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस डॉग स्कवाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की सहायता भी ले रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें